मुंबई। मुंबई में आए धूल भरे तूफ़ान और बेमौसम हुई बरसात के दौरान होर्डिंग गिरने से 9 लोगों की मौत हुई है और 54 घायल हो गए। ये हादसा घाटकोपर इलाक़े के छेद्दानगर जंक्शन पर हुआ है।
रात दस बजे तक भी बचाव और राहत कार्य मौके पर चलता रहा।
घटनास्थल पर लोगों के मुताबिक़, कई लोग फँसे थे।
होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर गिरा जहां बारिश और तूफ़ान की वजह से बड़ी तादाद में लोग खड़े थे।
एनडीआरएफ़ की टीमें भी मौके पर राहत और बचाव कार्य करने में लगी है।
पूर्व बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने दावा किया है कि जो होर्डिंग गिरा है उसे यहां से हटाने के लिए उन्होंने शिकायत दी थी और रविवार ही इस होर्डिंग को हटाने का आदेश दिया गया था।
किरीट सोमैया के मुताबिक़- ये होर्डिंग अवैध रूप से यहां लगा था।
इस हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में घायलों से मुलाक़ात की।
बेमौसम बरसात और तूफ़ान की वजह से मुंबई से फ्लाइटों का आवागमन भी प्रभावित रहा और मेट्रो को भी कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा।
शाम पांच बजे के बाद एयरपोर्ट पर फिर से कामकाज शुरू हो सका।
About Author
You may also like
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
उदयपुर में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का खुमार: 5,500 से अधिक रजिस्ट्रेशन, 6 सितंबर को होगी दौड़
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
