
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के उस एपिसोड को ब्लॉक कर दिया गया है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतिभागी के माता-पिता के निजी संबंधों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इस विवादित बयान के बाद इलाहाबादिया की कड़ी आलोचना हुई, जिसके बाद उन्होंने माफ़ी मांगते हुए कहा, “मेरा कमेंट सही नहीं था और फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरी विशेषज्ञता नहीं है। मैं बस सभी से माफ़ी मांगना चाहता हूं।”
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी और बताया कि यह कदम सरकारी आदेश के तहत उठाया गया है।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश के रूप में देख रहे हैं।
About Author
You may also like
शिक्षा, अध्यात्म और संस्कृति के सच्चे प्रहरी : डॉ. प्रदीप कुमावत को श्री गुरु एवं ‘मालव राज अलंकरण’ से सम्मान
उदयपुर नगर निगम : दिनेश भट्ट होंगे डिप्टी मेयर, भाजपा ने लगाई अंतिम मुहर, कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं लक्ष्मीनारायण मेघवाल
श्रीमान कलेक्टर साहब एवं एसपी साहब, ज़रा इधर भी नज़र डालिए!
तस्वीरों का आईना : नए मेयर का जश्न, जज़्बात और सियासत
जहां दुनिया शारीरिक अक्षमता देखती है, हम वहां अटूट हौसला और ईश्वर का स्वरूप देखते हैं — प्रशांत अग्रवाल
