

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और ब्रेन स्ट्रोक के बाद 3 फरवरी को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में भर्ती हुए थे। उनके निधन से धार्मिक और आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “परम रामभक्त आचार्य श्री सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त अनुयायियों को शक्ति प्रदान करें।”
महंत सत्येंद्र दास 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिराए जाने के समय राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी थे। उन्होंने उस समय महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जब उन्होंने मूर्तियों को पास के मंदिर में सुरक्षित स्थानांतरित किया और बाद में अस्थाई मंदिर में स्थापित किया। उनका योगदान और धर्म सेवा अनमोल रहेगा।
उनके निधन के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी शोक जताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति की प्रार्थना की।
About Author
You may also like
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा किया संस्कृत का कालजयी सुभाषितम् : बोले-समृद्धि की वास्तविक शोभा विनम्रता और निस्वार्थ सेवा में है
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की आपात बैठक में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर; कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव
