जयपुर। चार दरवाजा स्थित इमाम रब्बानी सी.सैकंडरी पब्लिक स्कूल में प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया।


छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए स्कूल के चेयरमैन मौलाना मोहम्मद फजलुर्रहीम मुजद्दीदी ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली स्कूल टॉपर इल्मा गौरी को 11 हजार रुपए केश प्राइज देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की अन्य छात्राएं क्रमश: हुरैन (95.80), सुफिया कुरैशी (93.60) और आफरीन मिर्जा (93.20) ने सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर कामयाबी हासिल की।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन मौलाना मुजद्दीदी ने कहा कि हौसलों के दम पर बड़े से बड़े ख्वाब पूरे किए जा सकते हैं। वहीं स्कूल की वाइस चेयरपर्सन डॉ. समरा सुल्ताना एवं प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद शोएब ने छात्रों को भी छात्राओं की तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल की ओर से शीर्ष पर आने वाले छात्र-छात्राओं को 42 हजार रुपए का कैश प्राइज दिया गया।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला : राम-कथा, वृंदावन की धूल और निम्बार्क मैदान में उतरा देवलोक
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
उदयपुर: नगर निगम के 80 पार्षदों के मोबाइल नंबरों की सूची अब यहां देखिए
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
