कुंथु महिला जागृति मंच का शपथ ग्रहण समारोह, समाज के लिए काम करने का लक्ष्य

उदयपुर। श्री कुंथु महिला जागृति मंच का शपथ ग्रहण समारोह समाज के नोहरे मंडी की नाल में हुआ।

नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती लीला कुड़ीया एवं सचिव श्रीमती मैना भोरावत एवं समस्त कार्यकारिणी को बीसा नरसिंहपुरा समाज बीस पंथ अमानाय के अध्यक्ष श्रीमान ऋषभ जसिंगोत द्वारा गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में शपथ प्रदान की गई।

मंच संचालन श्रीमती डॉक्टर सोनिका जैन द्वारा किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने महिलाओं की हौसला अफजाई की। महिलाओं ने भी अतिथियों को अपने विजन अवगत करवाया। समाज के लोगों ने मंच को हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिलाया।

(Visited 154 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply