
जयपुर। नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से बुधवार को राजस्थान पर्यटन विभाग की कमिश्नर और आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक श्रीमती रुक्मणि रियार ने शाही ट्रेन, पैलेस ऑन व्हील को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना किया।
श्रीमती रुक्मणि रियार ने इस मौके पर बताया कि शाही ट्रेन,पैलेस ऑन व्हील्स हर सीजन में पर्यटकों को राजस्थान की कला ,संस्कृति और विरासत से जुड़े प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराती है। उन्होंने बताया कि शाही ट्रेन के इस फेर में देश-विदेश के 40 यात्री राजस्थान भ्रमण के लिए जा रहे हैं। पर्यटकों को राजस्थानी कला संस्कृति और विरासत से रूबरू करवाने के लिए चलाई जाने वाली इस शाही ट्रेन का इंटीरियर पूर्ण रूप से राजस्थानी महलों की तर्ज पर बनाया गया है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान एक शाही अंदाज में यात्रा का लुत्फ मिल सके। पैलेस ऑन व्हील्स को भारत की लग्जरी ट्रेन माना जाता है, जिसमें पर्यटक राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, महल, किले और रेगिस्तानी सौंदर्य का अनुभव करते हैं।

श्रीमती रियार ने बताया कि इस शाही ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों की सुख सुविधाओं का पूर्ण ख्याल रखा गया है तथा उनके लिए यात्रा के दौरान खास कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा जिससे उनकी यात्रा यादगार बन सके। उन्होंने बताया कि पैलेस ऑन व्हील ट्रेन की रवानगी के अवसर पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है जिसे ट्रेन में सवार यात्री भी मनाएंगे।
About Author
You may also like
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
