जयपुर। नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर नगर निगम हैरिटेज की सफाईकर्मी श्रीमती आशा भाटी, उनके पुत्र ऋषभ भाटी और एक दलाल योगेंद्र चौधरी उर्फ रवि को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया है।
एसीबी की पाली द्वितीय इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक चैनप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने जैतारण, ब्यावर से लौटते हुए इन आरोपियों को दबोचा।
नगर निगम और नगर पालिकाओं में भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की गुप्त सूचना पर एसीबी ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहड़ा ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार को समाप्त करने के प्रयासों का हिस्सा है। एसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत और प्रभावी ढंग से कार्यवाही कर इस भ्रष्टाचार के मामले का पर्दाफाश किया।
इस कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि एसीबी की मुहिम लगातार जारी है और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम और नगर पालिकाओं में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
About Author
You may also like
जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी का पुरजोश आग़ाज़ : नारों से गूंजा अंजुमन चौक, सैफ़-ए-मिल्लत ने सीरत-ए-मुस्तफ़ा पर डाली रौशनी
उदयपुर में राजाधिराज महाकाल की भव्य शाही सवारी : सदियों पुरानी हरि-हर परंपरा के साथ नगर भ्रमण
उदयपुर में राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन का संभागीय अधिवेशन संपन्न: कर्मचारी हितों और संगठन मजबूती का लिया संकल्प
समुद्र मंथन ने दिया संदेश-अहंकार से विनाश, सहयोग से सृजन : प्रशांत अग्रवाल
कमबैक अनिल सिंघल
