उदयपुर। सर्व समाज एवं करणी सेना परिवार कन्नौज, खातेगांव, देवास ने महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तहत रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण समारोह किया।
मुख्य अतिथि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतापी प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सभा को संबोधित करते हुए कि भावी पीढ़ी के मन-मस्तिष्क में महाराणा प्रताप के आदर्श जीवन मूल्यों की अलख जगानी होगी।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे महाराणा प्रताप के चरणचिह्नों पर चलने का प्रयास करें, क्योंकि इसी से राष्ट्रभक्ति के स्थायी भाव पैदा होंगे। महाराणा प्रताप ने धर्म-संस्कृति संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्र की स्वतंत्रता की अनूठी अलख जगाने का काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नमाणा ने की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत, सनातन संघ हिंदू चेयरमैन उपदेश राणा, नगर परिषद अध्यक्ष सारिका चौधरी, भानू प्रताप सिंह आदि की विशेष मौजूदगी रही।
About Author
You may also like
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
