जयपुर। पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम ने जोधपुर पश्चिम जिले के थाना महामंदिर इलाके में मंडोर मंडी स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। जहां विभिन्न प्रकार की नामी ब्रांड कंपनियों का लगभग 20000 लीटर मिलावटी घी मिला। देर रात चली इस कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग की टीम द्वारा सैंपल लेकर मिलावटी घी को सीज कर दिया।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एमएन ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि मंडोर मंडी स्थित एक गोदाम में विभिन्न प्रकार के ब्रांड के देशी घी के पीपे में मिलावटी घी की पैकिंग कर बाजार में छपाया जा रहा है।
सूचना पर आईजी क्राइम प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी एवं इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर की टीम गठित की गई। इसमें हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह, राकेश, कांस्टेबल नरेश व सुरेश को शामिल किया गया।
आज सूचना की पुष्टि के बाद गठित टीम द्वारा एसएचओ महामंदिर के सहयोग से मंडोर मंडी स्थित श्री ऋषभ ट्रेडर्स के गोदाम पर छापा मारा। मौके पर फूड इंस्पेक्टर रेवन्त सिंह को सूचना देकर बुलाया गया। गोदाम में विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठित ब्रांड के घी के पीपे मिले। जो अलग-अलग जगह से लाकर बेचे जा रहे थे।
मौके पर मिले पीपों में करीब 20000 लीटर घी मिला, जिसे प्रथम दृष्टया मिलावटी होने के सन्देह से खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर सीज कर दिया है। लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इस संपूर्ण कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह व राकेश एवं कांस्टेबल नरेश कुमार व सुरेश की विशेष भूमिका तथा कांस्टेबल सोहन देव व गंगाराम का तकनीकी सहयोग रहा। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष सिंह द्वारा किया गया। कार्रवाई में एसएचओ महामंदिर शिवपाल मीणा एवं स्वास्थ्य विभाग से फूड इंस्पेक्टर रेवन्त सिंह मय टीम के मौजूद रहे।
About Author
You may also like
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर में भव्य रोड शो…पार्षद उम्मीदवारों के साथ जुटी भीड़ यहां पढ़िए तस्वीरें
जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 150 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी, देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की नियुक्तियां, अशोक सिंघवी को बनाया उदयपुर संभाग प्रभारी
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
