उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की ओर से तीन दिवसीय प्लेन एयर वाटर कलर आर्ट केम्प – सिटी ऑफ लेक्स बुधवार से शुरू होगा।
आर्ट केम्प में वाटर कलर के विख्यात आर्टिस्ट पुणे के मिलिंद मलिक सहित देशभर के 16 वाटर कलर आर्टिस्ट केम्प में भाग लेंगे।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि मिलिंद मलिक दो दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर वाटर कलर के अन्य आर्टिस्टों के साथ पेंटिंग करेंगे। प्रथम दिन बागोर की हवेली, जगदीश चौक, हनुमान घाट से शहर की विभिन्न मोन्यूमेंट्स को पेपर पर उकेरेंगे। दूसरे दिन सहस्रबाहु मंदिर नागदा, गंगू कुंड एवं तीसरे दिन शिल्पग्राम में कलाकार अपनी कलाकृतियां बनाएंगे।
40 से अधिक सोलो प्रदर्शनी लगा चुके हैं मिलिंद मलिक
मिलिंद मलिक एक मशहूर चित्रकार है जिन्होंने चित्रकला की शिक्षा अपने पिता प्रताप मलिक एवं अन्य प्रतिष्ठित कलाकारों से प्राप्त की है। मिलिंद मलिक को कला की शिक्षा प्राप्त करने के लिए नेशनल टैलेंट स्कॉलरशिप प्रदान की गई थी। 40 से अधिक प्रदर्शनियों में सिर्फ मिलिंद मलिक की पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई। चार प्रदर्शनियां भारत की प्रतिष्ठित जहांगीर आर्ट गैलरी में लगाई गई। इसके अलावा मिलिंद मलिक की पेंटिंग्स की प्रदर्शनियां स्वीडन, सिंगापुर, मॉरीशस, फ्रांस आदि देशों में लगाई गई।
मिलिंद मलिक ने चित्रकला पर लेखन कार्य भी किया है। उन्होंने वर्ष 1995 से अब तक स्थानीय पत्रिकाओं में अनेक कई लेख लिखे हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ पुस्तक भी लिखी है जिनमें वाटरकलर्स एवं स्केचबुक नामक पुस्तक प्रमुख हैं। मिलिंद मलिक की पेंटिंग्स प्रदर्शनी के लिए अमेरिका वाटर कलर्स सोसायटी द्वारा भी स्वीकार की गई है।
About Author
You may also like
सार्वजनिक सड़कों पर दुकानदारों की दादागीरी, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट और उनके बेटे पर हमला प्रशासन के मुंह पर तमाचा, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश
परदे के पीछे : पांचवीं बार का जनमत, शहर की धड़कन और नगर निगम का शोमैन, क्या पारस सिंघवी के दौर में बदलेगा दीपावली मेले का अंदाज़?
परदे के पीछे : खाकी का रौब, न्याय की ज़िद और आधी रात का समझौता, उदयपुर में सवीना सीआई प्रकरण का पटाक्षेप
उदयसागर की छाती पर कंक्रीट का खंजर और आतिशबाजी का क्रूर जश्न : एक ऐतिहासिक झील के विलाप पर कॉरपोरेट मुनाफे की दिवाली
उदयपुर कलेक्ट्रेट पर दोतरफा संग्राम : न्याय की चौखट पर अड़े वकील तो जहरीले धुएं के खिलाफ सड़कों पर उतरे आईआईएम व दीनदयाल नगर के बाशिंदे
