उदयपुर। द इन्स्टीटयूट् ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस ऑफ इंडिया की ओर से मंगलवार को सीए इंटरमीडियट और सीए फाइनल नवम्बर 2023 का परिणाम घोषित किया गया।

उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक संचेती ने उदयपुर केन्द्रों का परिणाम घोषित करते हुए बताया कि सीए फाइनल में कुल 562 विद्यार्थी बैठे, जिसमें से 90 विद्यार्थी पास उत्तीर्ण हुए। 24 विद्यार्थी दोनों गु्रप, 14 विद्यार्थी प्रथम गु्रप व 52 विद्यार्थी द्वितीय गु्रप में पास हुए।

उदयपुर जिले से फाइनल में टॉपर में विशाल मलारा प्रथम स्थान, युग सारगिया द्वितीय स्थान और नबीला अतारी तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह इंटरमीडियट में मोनिशा बापना प्रथम स्थान, हेतवी जैन द्वितीय स्थान और तनीषा कुदाल तृतीय स्थान पर रहे। ब्रांच सचिव सीए. राहुल माहेश्वरी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षा में उतीर्ण होने की बधाई दी।

सीए संचेती ने बताया कि पूरे भारत में 8650 नए सीए इस बार बने, ऑल इंडिया प्रथम रैंक मधुर जैन जयपुर, द्वितीया संस्कृति पारोलिया मुंबई, तृतीया टिकेंद्र सिंघल जयपुर रहे। भारत में फाइनल का प्रथम ग्रुप का 9.46 प्रतिशत, द्वितीया ग्रुप का 21.46 और दोनों ग्रुप का 9.42 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट ग्रुप में प्रथम 16.78 प्रतिशत, ग्रुप द्वितीय में 19.18 प्रतिशत और दोनों ग्रुप का 9.73 प्रतिशत का परिणाम पूरे भारत का रहा। इंटरमीडिएट में उदयपुर में प्रथम तीन स्थानो पर लड़कियों ने कब्ज़ा जमाया।



About Author
You may also like
सार्वजनिक सड़कों पर दुकानदारों की दादागीरी, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट और उनके बेटे पर हमला प्रशासन के मुंह पर तमाचा, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश
परदे के पीछे : पांचवीं बार का जनमत, शहर की धड़कन और नगर निगम का शोमैन, क्या पारस सिंघवी के दौर में बदलेगा दीपावली मेले का अंदाज़?
परदे के पीछे : खाकी का रौब, न्याय की ज़िद और आधी रात का समझौता, उदयपुर में सवीना सीआई प्रकरण का पटाक्षेप
उदयसागर की छाती पर कंक्रीट का खंजर और आतिशबाजी का क्रूर जश्न : एक ऐतिहासिक झील के विलाप पर कॉरपोरेट मुनाफे की दिवाली
उदयपुर कलेक्ट्रेट पर दोतरफा संग्राम : न्याय की चौखट पर अड़े वकील तो जहरीले धुएं के खिलाफ सड़कों पर उतरे आईआईएम व दीनदयाल नगर के बाशिंदे
