दो दिवसीय खेल महाकुंभ का रंगारंग आगाज़
डॉ अनुष्का ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट द्वारा ठोकर स्थित रेल्वे ग्राउंड पर आज अनुष्का प्रीमियम लीग 2024 का रंगारंग आगाज किया गया, जिसके तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, खो- खो, तीन टांग दौड़, रिले रेस, 100 मीटर रेस, नींबू चम्मच रेस, जलेबी रेस इत्यादि प्रतियोगिताओ सहित कई अन्य आयोजन भी किये जा रहें है। इस अवसर का उद्घाटन ओसवाल बड़े साजन सभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप जी नाहर द्वारा किया गया । डॉ अनुष्का ग्रुप के निदेशक राजीव सुराणा ने बताया की हर वर्ष की तरह इस बार भी अनुष्का ग्रुप द्वारा अनुष्का प्रीमियम लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, इसमें 13 क्रिकेट की टीमें भाग ले रही है जिनके नाम सभी टीम के कप्तानों के नाम पर रखे गए जिनमे आज के मैच जीतने वाली टीम रतन के रॉकेट्स, दीपेश के दबंग, करण के क्रांतिवीर, हिम्मत के हिम्मतवाले, नितेश के नगीने, हिमांशु के हीरो ने मैच जीते। जिनका गुरुवार को फाइनल मुकाबला होगा। इस अवसर पर खो – खो, 100 मीटर रेस सहित कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे अनुष्का विधि महाविद्यालय और अनुष्का एकेडमी के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया हैं । इस प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को होगा। संस्थान के संस्थापक डॉ एस एस सुराणा सर ने बताया कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु समय-समय पर संस्थान द्वारा इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिससे इनका मनोबल बढ़े एवं आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के साथ साथ अपने शहर का नाम रोशन कर सके।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक में Gen-Z को बढ़ावा : 35 वर्ष से कम उम्र के 10 प्रतिशत कर्मचारियों के पास लीडरशिप रोल
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी गांव में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ
झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट: विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव, लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दागे
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ नारायण सेवा संस्थान में शिव कथा का विराम
