हैदराबाद। यहां के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार की रात सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जॉइंटस को दस ओवर में दस विकेट से हरा दिया। इसमें हेड ने 16 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया था।
स्टार सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड अपने बेहतर प्रदर्शन से चर्चा में रहे। मेजबान टीम ने रिकॉर्ड 9.4 ओवर में 166 रन का लक्ष्य हासिल कर लखनऊ सुपर जायंट्स दसों खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया।
हेड ने क्रिकेट का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 16 गेंदों में अर्धशतक जमाया। वह अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए सिर्फ 33 गेंदों में 89 रन बनाकर नाबाद रहे।
उन्होंने मैच के बाद कहा, “बहुत मजा आया, अभि (अभिषेक शर्मा) और मेरी अच्छी साझेदारियां रही हैं। इसे पूरा करना अच्छा बहुत अच्छा लगा।”
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हेड और अभिषेक शर्मा ने एलएसजी की तुलना में पावर प्ले में 107 रन बनाए। शर्मा 28 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे।
हेड ने युवा भारतीय बल्लेबाज की स्पिन खेलने की क्षमता और साझेदारी के लिए उनकी सराहना की।
About Author
You may also like
सराहनीय कदम पर रोजी-रोटी का संकट : पुलिस साए में हटा मुखर्जी चौक का सब्जी बाजार, विस्थापन नीति पर उठे सवाल
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
नेशनल पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप : उदयपुर के मार्शल आर्ट्स फाइटर्स का धमाका, 3 गोल्ड समेत जीते कुल 16 पदक
दौसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 21 घायल
झीलें सिर्फ जलस्रोत नहीं, हमारी जीवित विरासत हैं : उदयपुर की झीलों पर संकट को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट सख्त, लिया स्वतः संज्ञान
