– क्रिकेट प्रतियोगिता में 8 टीमों के 88 खिलाड़ी भाग लेंगे
उदयपुर, 21 जनवरी। भारतीय सीए संस्थान उदयपुर द्वारा 26 जनवरी को स्पोर्ट्स एरेना क्रिकेट ग्राउंड पर सीए क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन होगा।
उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक संचेती ने बताया कि इस लीग में 8 टीमें केएमए किंग्स, गोलछा ग्लेडियर्स, नॉटी नैनावटी, बड़ाला वारियर्स, आज़ाद परिंदे, मंगल माहौल मेकर्स, कोठारी नाइट राइडर्स, शाह रॉयल्स भाग ले रही है और 88 खिलाड़ी भाग ले रहे है। रविवार को विजेता ट्रॉफी का अनावरण में अतिथि सीए रश्मि मालू, सीए सौरभ गोलछा, सीए प्रतीक नैनावटी, सीए राहुल बड़ाला, सीए ऋषभ वर्डिया, सीए यशवन्त मंगल, सीए दिनेश कोठारी, सीए अभय शाह की उपस्थिति में हुआ।
सचिव सीए राहुल माहेश्वरी ने बताया कि लीग में कुल 15 मैच खेले जाएँगे और सेमीफ़ाइनल और फाइनल मैच होंगे।
संयोजक सीए पीयूष चोर्डिया, सीए अंकित वया और सीए कविश देवपुरा ने बताया कि ऐसे आयोजनों से सीए को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। लीग के नियम भी खिलाडिय़ों से साझा किए गये। 26 जनवरी प्रात: ध्वजारोहण से लीग का शुभारम्भ अतिथियों और सीए सदस्यों की उपस्थिति में होगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सीए रौनक़ जैन, प्रतिभा जैन, चिराग़ धर्मावत भी उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर की पैराडाइज लेक में कॉलेज छात्रा की डूबने से मौत: परिजनों और समाज ने गोवर्धन विलास थाने पर किया प्रदर्शन; छुट्टी के दिन तैराकी ले जाने पर खड़े किए सवाल
राजस्थान विद्यापीठ : अखबार में छपे आरोपों पर कुलाधिपति और कुलपति का तीखा पलटवार, पूर्व वीसी को ठहराया आर्थिक तंगी का जिम्मेदार
नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में 47वें नि:शुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आगाज; हल्दी-मेहंदी की रस्मों से महका लियों का गुड़ा
सपनों को मिला अपनों का संबल : नारायण सेवा के प्रांगण में 50 दिव्यांग-निर्धन जोड़ों ने थामी एक-दूसरे की जीवन-डोर
उदयपुर चा राजा : आस्था का भव्य सेट, मुंबई का अक्स और लेकसिटी में बापू बाज़ार का तिलिस्म
