भीलवाड़ा में बालिका से दुष्कर्म व भट्टी में जलाकर हत्या करने के मामले में 5 आरोपी हिरासत में

भीलवाड़ा। जिले के थाना कोटड़ी में बालिका से दुष्कर्म व हत्या की सूचना पर हत्या, गैंग रेप, पॉक्सो आदि धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर संदिग्ध आरोपियों को डिटेन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धु ने बताया कि गुरुवार को थाना कोटड़ी पर सूचना मिली कि घर से खेत पर बकरिया चराने गयी लड़की शाम तक वापस नही आई।तलाश के दौरान गांव वालों को खेतों में बच्ची की चप्पल मिलने पर पास में बसे डेरे के लोगों पर शंका हुई। डेरे के नज़दीकी कोयले की भट्टियों को चेक करने पर गुमशुदा बालिका का पहना हुआ सामान मिला।

श्री सिद्धु ने बताया कि इस रिपोर्ट पर हत्या, गैंग रेप, पॉक्सो आदि धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर संदिग्ध 5 आरोपियों को डिटेन कर मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कार्यवाही की जायेगी।

मामले की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुये महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज श्रीमती लता मनोज अजमेर, जिला कलक्टर भीलवाड़ा एवं पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा ने मौके पर पहॅुच घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा घटना के संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।।

(Visited 161 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply