
जयपुर। राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले सरकार ने प्रशासनिक अमले में तबादलों की बारिश कर दी है। राज्य सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी कर दिए। इस व्यापक फेरबदल में अतिरिक्त जिला कलक्टर (ADM), उपखण्ड अधिकारी (SDM), जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), संयुक्त सचिव, रजिस्ट्रार और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें
कार्मिक (क-4) विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार राज्य के लगभग सभी संभागों और जिलों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए गए हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि अनेक अधिकारियों को विभागीय जिम्मेदारियों में परिवर्तन कर नई तैनाती दी गई है।
फेरबदल के तहत हनुमानगढ़, नागौर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, करौली, बीकानेर, बाड़मेर, डूंगरपुर, झालावाड़ और अन्य जिलों में नए अतिरिक्त जिला कलक्टर नियुक्त किए गए हैं। वहीं टोंक, झुन्झुनू, बांसवाड़ा, अलवर, उदयपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर और सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में नए उपखण्ड अधिकारियों की तैनाती की गई है।
सरकार ने विश्वविद्यालयों, विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों, जिला परिषदों और विभिन्न विभागों में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों के दायित्व बदले हैं। इसके साथ ही कुछ पूर्व में जारी तबादला आदेशों को निरस्त करते हुए नए सिरे से पदस्थापन भी किए गए हैं।
कार्मिक विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी कार्यग्रहण अवधि या अवकाश का लाभ लिए तत्काल अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बड़े फेरबदल को मानसून सीजन से पहले जिला प्रशासन को नए सिरे से सक्रिय और संतुलित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
About Author
You may also like
उदयपुर का नया जनादेश : सरकार तो सातवीं बार, पर बिजली गुल वही पुरानी!
उदयपुर की अनोखी बाड़ेबंदी: जो हारा वो ‘आज़ाद’, जो जीता वो फिर ‘क़ैद’; आचार्य के दरबार में वो 80 प्रत्याशी और वो 5 दावेदार
लोकतंत्र का बोर्डिंग पास : जीत के बाद बक्से में बंद ‘कमल’ और बाड़ेबंदी का नया शिफ़्ट
उदयपुर का सियासी पर्दा : सत्तर फ़ीसदी उम्मीदें, भीतरघात का नेपथ्य और सातवें बोर्ड की कशमकश
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
