राजस्थान विनियोग (लेखानुदान)(संख्या-2) विधेयक, 2024 ध्वनिमत से पारित
जयपुर। राजस्थान विधानसभा ने गुरूवार को राजस्थान विनियोग (लेखानुदान)(संख्या-2) विधेयक, 2024 को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
प्रारम्भ में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने विधेयक को सदन में पुरःस्थापित करते हुए विचार एवं पारण के लिए प्रस्तुत किया। यह विधेयक वित्तीय वर्ष 2024-25 की सेवाओं के लिए राज्य की समेकित निधि में से कतिपय और राशियों के संदाय और विनियोजन को प्राधिकृत करने के लिए लाया गया है। विधेयक पारित होने से 1 लाख 75 हजार 878 करोड़ 9 लाख 57 हजार रूपये की राशि संदत्त और उपयोजित की जा सकेगी।







About Author
You may also like
राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक जनार्दनराय नागर की 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि : प्रतापनगर परिसर और फतेहसागर पाल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाइयों में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
नारायण सेवा संस्थान के परिसरों में हुआ ध्वजारोहण
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
21वीं विशाल कावड़ यात्रा सोमवार को शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत
