जयपुर। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 08 फरवरी से आरंभ हो गयी है। मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के लिए राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर एवं श्री सुरेश चंद पारीक को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विधानसभा में जमा किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी विधानसभा के कमरा नं. 110 से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं एवं कमरा नं. 106 में जमा करा सकते हैं। नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को जमा कराया जा सकता है। रिटर्निंग ऑफिसर की अनुपस्थिति में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नामांकन पत्र स्वीकार करेंगे।
गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 फरवरी को विधानसभा के कमरा नं. 751 में होगी। अभ्यर्थी 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी से पूर्व सम्पन्न कर ली जाएगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है, जो 3 अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही हैं।
बनवारी लाल/ऋचा/ब्रजेश सामरिया
About Author
You may also like
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
मायानगरी में बेख़ौफ़ गोलियां : टाइगर श्रॉफ पर फ़ायरिंग सिर्फ़ एक हमला नहीं, मुंबई की टूटती रीढ़ का प्रमाण है
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
