– नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुए विविध आयोजन

उदयपुर। श्री दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ समाज, नेमिनाथ कालोनी सेक्टर 3 उदयपुर स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रथम तीर्थंकर आदिब्रह्मा आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंडित अंकित शास्त्री ने बताया कि गुरुवार को प्रात: 7 बजे मंगलाष्टक, एंव प्रथम आभिषेक एंव शांतिधारा शांतिलाल टाया एंव विमल संगावत ने की। उसके बाद नित्य नियम पूजन, भगवान आदिनाथ की पूजन निर्वाण काण्ड, निर्वाण लाडू सिद्धार्थ-निकिता टाया ने चढ़ाया। उसके बाद 8.30 बजे 48 रिद्धि – सिद्धि युक्त दीपार्चना के साथ भक्तामर विधान एवं शंत शिरोमणि आर्चाय विद्या सागार महाराज के स्वस्थ लाभ के लिए विधान किया गया। सभी श्रावक-श्राविकाओं ने आदिनाथ भगवान को निर्वाण लड्डू अर्पित कर मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया। अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि दस हजार मुनियों के साथ प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान कैलाश पर्वत से मोक्ष पधारे एंव आचार्य विद्या सागर के स्वास्थ्य लाभ हेतु 48 दीपकों द्वारा भक्तामर विधान पाठ किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र टाया, पारस सिंघवी, राजेन्द्र अखावत, अंजना- राजेश टाया, आशा – विमल संगावत, अध्यक्ष अर्चना जैन, आशा जैन, ऊषा, सुमन जैन, रोशन देवी जैन, गितेश जैन, गजेन्द्र जैन, प्रकाश जैन, कमलेश जैन, सुनील जैन, महावीर जैन आदि मौजूद रहे। पं. अंकित जैन शास्त्री ने बताया कि संयम के साधक आचार्य विद्या सागार महाराज का स्वास्थ्य लाभ होवे।
About Author
You may also like
होटल एसोसिएशन उदयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया एकजुटता और नवाचार का संदेश
रणकपुर : इलेक्ट्रिक एसोसिएशन की माना रिसॉर्ट में भव्य वार्षिक मानसून पिकनिक 2026 : वॉटर पार्क गतिविधियों, मनोरंजक खेलों में लिया मजा
नारायण सेवा संस्थान में सेवा महातीर्थ में कल गुरु पूर्णिमा महोत्सव
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
पेपर लीक के मुद्दे पर आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
