फोटो : कमल कुमावत

जयपुर। राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया, अपरान्ह 3 बजे तक राज्य में करीब 68.24% मतदान दर्ज हुआ है। उदयपुर जिले में 64.98 मतदान हुआ।
जहां 1,863 उम्मीदवार मैदान में हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अपना वोट डाला। वीडियो 32 सामुदायिक केंद्र हाउसिंग बोर्ड कमरा नंबर 2 से है। उदयपुर में भी प्रत्याशियों ने वोट डाला
इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला राज्य के 5.26 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे।
मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगेे।
श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर (75) का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया, इसलिए इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा प्रमुख प्रतिस्पर्धी हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर में अपनी पारंपरिक सीट सरदारपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले के झालरापाटन से चुनाव लड़ रही हैं।
इसी तरह पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तारानगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

इस चुनाव में बीजेपी के कई सांसदों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। सांसद दीया कुमारी जयपुर के विद्याधर नगर से चुनाव लड़ रही हैं; अलवर के तिजारा से बाबा बालकनाथ; जयपुर के झोटवाड़ा से पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़; सांसद (अजमेर) भागीरथ चौधरी अजमेर के किशनगढ़ से; सांचौर से सांसद देवजी पटेल, झुंझुनू के मंडावा से नरेंद्र खींचड़ और सवाई माधोपुर सीट से राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीणा चुनाव लड़ रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राज्य भर में कुल 51,507 मतदान केंद्र – 10,501 (शहरी) और 41,006 (ग्रामीण) – स्थापित किए गए हैं।
About Author
You may also like
‘नाम ही ठोकर चौराहा है तो ठोकर तो लगेगी ही, हम क्या करें!’— हुक्मरानों के इस ‘अघोषित’ रवैये पर कब लगेगी लगाम?
राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, कृषि और आदिवासी संस्कृति संरक्षण पर होगा बड़ा काम; राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजनयिक पॉल मर्फी की बैठक में बनी सहमति
‘मन्नत’ रेनोवेशन मामले में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; अतिरिक्त मंजिल निर्माण के खिलाफ याचिका खारिज, कोर्ट बोला- ‘हम किसी के स्टार होने से प्रभावित नहीं’
बदमाशों की कांपे रूह: कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आईजी-एसपी को दी दो टूक चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026: भारतीय छात्रों ने गाड़े झंडे, सभी 5 प्रतियोगियों ने जीता गोल्ड; पीएम मोदी ने दी बधाई
