
जयपुर। प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रहे राजस्थान उत्सव 2025 का अवलोकन किया। दिया कुमारी ने उत्सव में राजीविका द्वारा लगाए गए क्राफ्ट मेले और फूड फेस्टिवल का भ्रमण करते हुए प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए काश्तकारों, हस्तकारों और हस्तशिल्पियों इत्यादि के स्टाॅल्स पर जाकर उनके उत्पादों के बनाने की विधि एवं अन्य जानकारियां ली।
उन्होंने सभी हस्तकलाकारों से उनके अनुभवों और उत्पादों की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल तक चलने वाले इस नौ दिवसीय राजस्थान उत्सव में उपस्थित आगंतुकों को उपमुख्यमंत्री ने हिन्दी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बीकानेर हाउस स्थित पर्यटक स्वागत केन्द्र का भी अवलोकन किया। उपमुख्यमंत्री ने राजस्थान उत्सव में पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल की प्रशंसा करते हुए वहां उपलब्ध दर्शक पंजिका में अपनी टिप्पणी की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया जिसमें राजस्थान से आए लोक कलाकारों ने गैर नृत्य, चंग ढप नृत्य, घूमर नृत्य, रिम भवई नृत्य और नटकला की मनमोहक प्रस्तुति देकर सबको हर्षित किया।

इस दौरान राज्य की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओम प्रकाश तथा संयुक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकू मीना ने उप मुख्यमंत्री को उत्सव का अवलोकन करवाते हुए विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उप आवासीय आयुक्त मनोज सिंह सहित बीकानेर हाउस स्थित कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
बीकानेर में 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य-स्तरीय समारोह : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किए पदक
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इसके पीछे का ऐतिहासिक महत्व और परंपरा
2047 तक बनकर रहेगा विकसित भारत, 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से हासिल होगा लक्ष्य : लाल किले से पीएम मोदी का आह्वान
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाई दिल्ली विधानसभा: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
बंटवारा 1947 : असग़र वजाहत के कालजयी नाटक से रूपहले पर्दे तक, विभाजन का अनकहा दर्द और अनअटैच्ड औरतों की त्रासदी
