
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्यवासियों को रोशनी की सौगात दी है। रविवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2025-26 में प्रस्तावित 1 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइटों की संख्या बढ़ाकर 2 लाख करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल रोशनी का काम नहीं है, बल्कि सुरक्षित और आधुनिक राजस्थान के निर्माण की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली से पूर्व इस योजना की शुरुआत हो, ताकि त्योहारी सीजन में प्रदेश की सड़कें और मोहल्ले जगमग दिखें।
स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने बताया कि राज्य की 312 नगरीय निकायों में बढ़ती आबादी और विस्तार को देखते हुए पुरानी और कमजोर लाइटों को हटाकर नई एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ शहरों की सूरत बदलेगी, बल्कि नागरिकों को सुरक्षा और सुविधा भी मिलेगी।
सरकार का मानना है कि नई लाइटें ऊर्जा की बचत, दुर्घटनाओं में कमी और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी। विभाग जल्द ही प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करेगा।
इसके अलावा, 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर चलो अभियान के तहत सभी नगरीय निकायों में नई स्ट्रीट लाइट लगाने और बंद पड़ी लाइटों को चालू करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, आमजन हेल्पलाइन नंबर 181 पर स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सड़क संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे।
About Author
You may also like
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
