उदयपुर। उदयपुर कोचिंग एसोसिएशन की सत्र 2023-24 की द्वितीय मीटिंग सेक्टर 3 हिरण मगरी में हुई जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी हित मे कार्य करना एवं उदयपुर शहर को शिक्षा की नगरी के रूप में ख्याति दिलाना।
इस मीटिंग में संरक्षक एम के जैन, राजीव सुराणा , शैलेन्द्र सोमानी , मंगला राम , डॉ सुशील मेहता , कमल पटासरिया , हरेश रायसिंगानी , राहुल मेघवाल, अशोक सैनी, स्वरूप सिंह सोढा , शुभम गालव , जीतू डोडिया, भूपेश परमार इत्यादि उदयपुर के ख्यातनाम कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि इस मीटिंग में उपस्थित थे।
मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए शैलेन्द्र सोमानी ने बताया कि इस सेशन की यह दूसरी मीटिंग हैं एवं तीसरी मीटिंग अगले माह के दूसरे रविवार को रखी गई हैं, जिसमे सभी कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि आयेंगे एवं शिक्षा के सुधार के लिए अपने विचार रखेंगे। वहीं एम के जैन ने अपनी बात रखते हुए कहा की इस संगठन को मजबूती प्रदान करनी होगी तो उसके लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जुड़ना होगा, उसके तहत उन्होंने अन्य शिक्षण संस्थानों को भी इस संगठन से जुड़ने का आव्हान किया।
उदयपुर कोचिंग एसोशिएशन के राजीव सुराणा ने कहा कि आगामी माह में संगठन में नए सदस्यों को जोड़कर कार्यकारी पदों के लिए चुनाव करवाये जाएंगे ताकि संगठन की कार्य भविष्य में ओर भी बेहतर तरीके से किये जा सके। अंत मे सभी पधारे हुए शिक्षा जगत के मजबूत आधार स्तंभों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
About Author
You may also like
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इसके पीछे का ऐतिहासिक महत्व और परंपरा
2047 तक बनकर रहेगा विकसित भारत, 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से हासिल होगा लक्ष्य : लाल किले से पीएम मोदी का आह्वान
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाई दिल्ली विधानसभा: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
बंटवारा 1947 : असग़र वजाहत के कालजयी नाटक से रूपहले पर्दे तक, विभाजन का अनकहा दर्द और अनअटैच्ड औरतों की त्रासदी
उदयपुर : सहेलियों के संग सावन की रंगत, फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए हरियाली अमावस्या मेले के मनमोहक रंग
