
उदयपुर। शहर में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर Tarachand Jain ने कड़ा रुख अपनाते हुए Udaipur Development Authority (यूडीए) के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चल रहे सभी विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि शहर में लंबित समस्याओं का समाधान हो सके और नए काम शुरू किए जा सकें।
विधायक जैन ने यूडीए आयुक्त Rahul Jain के कक्ष में अधिकारियों से एक-एक परियोजना की प्रगति पर जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि शहर के महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि पुरोहितों का तालाब रोड को इस बार के बजट में शामिल कर लिया गया है और जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं बोहरागणेशजी क्षेत्र में देवस्थान विभाग की जमीन पर बन रही पार्किंग का कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद देवस्थान विभाग टेंडर प्रक्रिया के जरिए इसका संचालन ठेके पर देगा।
बैठक में लक्ष्मी माताजी मंदिर के पास स्थित औदिच्य समाज के नोहरे को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि समाज से सहमति बनाकर सीसारमा में जमीन के बदले जमीन देने की प्रक्रिया की जाएगी और मौजूदा स्थान को पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि यहां लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
विधायक जैन ने ट्राइडेंट से समोर बाग तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर भी अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि यह कार्य अगले माह तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं नेहरू हॉस्टल के पास बन रही सड़क का अधिकांश काम पूरा हो चुका है और शेष बिजली के खंभे हटते ही इसे अगले माह से शुरू कर दिया जाएगा।
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए शोभागपुरा में जूडियों के सामने, 100 फीट रोड एंट्रेस शोभागपुरा और ठोकर चौराहा के विस्तार कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि तीनों स्थानों पर कार्य जारी है और जल्द ही ये चौराहे नए स्वरूप में नजर आएंगे।
इस दौरान विधायक जैन ने मस्तान बाबा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस चौकी बनाने के निर्देश भी दिए और यूडीए अधिकारियों से जल्द जगह चिन्हित कर काम शुरू करने को कहा।
बैठक में यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर, वरिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विधायक जैन ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी और सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा किया जाए।
About Author
You may also like
सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा हमला : गहलोत जादूगर हैं, कांग्रेस में हेराफेरी के लिए जाने जाते हैं, डोटासरा की बातों का जवाब दें
सुविवि और प्रकृति रिसर्च सोसायटी का संयुक्त पौधरोपण अभियान : IET व CoA परिसर में रोपे गए सैकड़ों पौधे
महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग को लेकर ऐपवा का प्रदर्शन, कलेक्ट्री पर की नारेबाजी
आंखों में अंधेरा, पर दिल में सपनों का उजाला : हक की आस में कलक्टर दफ्तर पहुंचे दृष्टिबाधित बच्चे
जीवन का मतलब तो, आना और जाना है…उदयपुर अंबामाता SHO दलपत सिंह जी का असामयिक निधन, फतहसागर का वीडियो बना अंतिम याद
