
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान “एक पौधा मां के नाम” के तहत स्वदेशी जागरण मंच की ओर से रविवार को 51 पौधे रोपे गए। खास बात यह कि इन पौधों की संभाल का जिम्मा सभी कार्यकर्ता परिवारों ने लिया।
प्रान्त प्रचार प्रमुख धीरज बोडा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पशु पक्षियों और छोटे उड़ने वाले जीवों के लिए फलदार मौसमी वृक्षो का रोपण किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त पर्यावरण प्रमुख कार्तिकेय नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इन पौधों के पर्यावरण के साथ धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने विभिन्न बीमारियों में फलों के लाभ बताये। कार्यक्रम में प्रान्त कोष प्रमुख प्रमोद शर्मा, विभाग संयोजक सोहनलाल शर्मा, महानगर संयोजक रमेश पुरोहित, नरेश डांगी, जय सिंह शक्तावत, रंजीता खतुरिया, रेखा माली एवं निशा बोधा, हेत नारायण त्रिवेदी, सुरेश जोशी , अजय गायरी, हीरालाल व्यास, मुकुट पोखरना आदि उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
प्रेशर पॉलिटिक्स : खाली विरोध और आंसुओं से कोई जंग नहीं जीती जाती
उदयपुर की झीलों पर एशिया की नजर: विश्वस्तरीय कायाकिंग एवं कैनोईंग की संभावना तलाशने 5 सितंबर को आएगा उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, फतेहसागर का होगा मुआयना
उदयपुर की नगर-सत्ता : एक शिक्षक की चुप्पी, मोदी की शक्ल और ट्रिपल इंजन की बिसात
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में 5 से 9 सितंबर तक ‘अपनों से अपनी बात’, दिव्यांगजन साझा करेंगे आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियां
उदयपुर : वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के लिए 7,000 से अधिक पंजीकरण, हिंदुस्तान जिंक ने लॉन्च किया विशेष ‘जिंक फिनिशर मेडल’
