
उदयपुर। फील्ड क्लब के कब्जे की जमीन को राजस्व रिकार्ड में फील्ड क्लब के नाम दर्ज करने के उपखण्ड मजिस्टेªट बड़गांव के आदेश के मामले को जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कमेटी गठित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
शहर के मध्य स्थित 26 बीघा भूमि के इंद्राज दुरूस्ति को लेकर उमेश मनवानी बनाम राजस्थान सरकार जरिए तहसीलदार वगैरा वाद उपखण्ड न्यायालय बड़गांव में लंबित था। इसमें 24 जुलाई को उपखण्ड मजिस्ट्रेट बड़गांव ने उक्त जमीन को राजस्व रिकार्ड में फील्ड क्लब सोसायटी के नाम दर्ज करने के आदेश पारित किए थे।
इस पर युडीए ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उक्त प्रकरण में जिला कलक्टर श्री पोसवाल ने विस्तृत जांच के आदेश देते हुए एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
About Author
You may also like
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
