
उदयपुर। प्रकृति का सभी जीवों पर विशेष महत्व हैं, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम प्रकृति को जोड़े रखने में सहायक बने. बिगड़ते पारिस्थितिकी तंत्र के लिए मनुष्य की वैश्विक प्रगति ही जिम्मेदार हैं, अतः प्रकृति के साथ संतुलन को बनाये रखने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की ही हैं. इसके लिए जरूरी हैं कि समाज में प्रकृति के सानिध्य की जागरुकता बढ़े. य़ह विचार एल.आई.सी. के विकास अधिकारी विजय मारू ने रविवार को व्यक्त किए।

मारू विद्या भवन संस्था के प्रकृति साधना केंद्र पर एलआईसी द्वारा आयोजित सघन पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर संस्था के आर. एल. श्रीमाल ने प्रकृति साधना केन्द्र की जैव विविधता और यहां की गतिविधियों के बारे में मौजूद अभिकर्ताओं को जानकारी दी गई। रेवती रमन श्रीमाली ने प्रकृति में मनुष्य के व्यापक हस्तक्षेप और इसके दूरगामी परिणामों के बारे मे बताया।
कार्यक्रम में योगेन्द्र पचौरी, अनुज जैन, मोनिका कुमावत, मोहन लाल गायरी, हिम्मत सिंह, शुभम जैन, पूर्णिमा जोशी, हितेश शर्मा, प्रवीण जोशी, गौरव चेनानी, पुरुषोत्तम पालीवाल, सुरभि कुमावत, घनश्याम नागदा, शाइन जोशी, इत्यादि ने पौधरोपण करते हुए उनके संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लिया।
About Author
You may also like
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
स्कूली बच्चों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुर, NDRF की टीम ने दी विशेष ट्रेनिंग
मानवता की सेवा ही सच्ची इबादत : शोहदा-ए-कर्बला की याद में मेगा फ्री मेडिकल कैंप में उमड़ा सर्व समाज, सैकड़ों मरीजों को मिला मुफ्त इलाज
