
उदयपुर। झील प्रेमियों ने जल स्रोतों पर भ्रमण और पिकनिक के लिए जा रहे लोगों से अपील की है कि वे अपना कचरा वापस साथ लेकर जाएं और जल स्रोतों को प्लास्टिक, पॉलिथिन और अन्य कचरे से मुक्त रखें।
रविवार को नांदेश्वर चैनल पर फैली गंदगी की सूचना पर वहां पहुंचे झील प्रेमी डॉ अनिल मेहता, तेज शंकर पालीवाल, नंद किशोर शर्मा, कुशल रावल, और द्रुपद सिंह ने पाया कि भारी मात्रा में प्लास्टिक, पॉलिथिन, गुटकों के पाउच, पानी व शराब की खाली बोतलें, खाने पीने की जूठन इत्यादि कचरे का विसर्जन हो रहा है। यह कचरा पानी के साथ प्रवाहित होकर पेयजल झील पिछोला झील में पहुंचेगा, जो झील और नागरिकों , दोनो के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
झील प्रेमियों ने श्रमदान कर एक बड़े हिस्से को कचरे से मुक्त किया और लोगों से आग्रह किया कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि हमारे जल स्रोतों की सुरक्षा हमारे हाथों में है, और हमें मिलकर इसे स्वच्छ और स्वस्थ रखना होगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जल स्रोतों पर जाते समय एक थैला साथ लेकर जाएं और अपना समस्त कचरा वापस साथ लेकर लौटे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वे जल स्रोतों के आसपास कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करें और लोगों को जागरूक करें।
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट सख्त : प्रदूषण और अतिक्रमण की खबरों पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
