
कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। चीफ जस्टिस टीएस शिवज्ञानम और जस्टिस हिरण्यमय भट्टाचार्य ने बुधवार को इस पर फैसला सुनाया और पुलिस को सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले की सीबीआई जांच की याचिका दायर की थी। सीनियर वकील बिकास रंजन भट्टाचार्य और कौस्तुभ बागची ने इस याचिका की पैरवी की थी।
पुलिस के अनुसार, पिछले शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर की लाश मिली थी। डॉक्टर खाना खाने के बाद सेमिनार हॉल में सोई थीं। बलात्कार और हत्या की यह घटना रात तीन से सुबह छह बजे के बीच हुई बताई गई है।
About Author
You may also like
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
लोकतंत्र का सबसे बड़ा तमाशा: जब संसद से चुनाव आयोग तक गूंजा ‘वोट चोर’ का नारा और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग!
राजधानी का यह अनोखा चुनाव : जब कुत्तों ने सिखाया सह-अस्तित्व और करुणा का पाठ
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से यौन उत्पीड़न के आरोप पर घमासान : प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को घेरा
34 हज़ार फीट पर भारतीय संस्कार और शौर्य : जब कैप्टन स्मित के अदम्य साहस के आगे नतमस्तक हुई दुनिया
