फोटो : कमल कुमावत

उदयपुर। बांग्लादेश में हिन्दुओं के हो रहे नरसंहार (होलोकास्ट) के खिलाफ बुधवार को उदयपुर में सर्व हिन्दू समाज ने आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ बाजारों को छोड़कर व्यापारियों ने दो घंटे के लिए व्यवसाय स्वैच्छिक रूप से बंद रखा।


सर्व हिन्दू समाज की ओर से आहूत इस आक्रोश रैली का नेतृत्व संत समाज ने किया। महंत इंद्रदेव दास, महंत सुदर्शन चारी, महंत अशोक परिहार, महंत नारायणदास, गादीपति रवीन्द्र बापू, महंत राधिकाशरण, महंत दयाराम, ब्रह्मचारी गुलाबदास, महंत अमर गिरि, महंत सुंदर दास के नेतृत्व में सुबह 10 बजे नगर निगम प्रांगण में सभा हुई और इसके बाद सर्व हिन्दू समाज के लोग नारे लगाते हुए रैली के रूप में निकले।

आक्रोश रैली नगर निगम से रवाना होकर सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंची। वहां पर हिन्दू मैदिनी ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान संत समाज ने जिला कलक्टर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिला कलक्टर को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेश में निवासरत हिन्दुओं की सुरक्षा के साथ देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान उदयपुर सांसद डाॅ. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि, समाजों के प्रतिनिधि शामिल थे।






About Author
You may also like
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
1 thought on “बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हिंसा के खिलाफ उदयपुर की सड़कों पर दिखा आक्रोश, व्यापारियों ने 2 घंटे स्वैच्छिक बंद रखी दुकानें”
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.

जिन लोगो का अपने ही देश में मणिपुर का अत्याचार नही दिखा उन्हें बंगलदेश का अत्याचार दिख गया।दरअसल ये लोग ये दिखाना चाहते हे की मुसलमान हिंदुओ पर जुल्म कर रहे हे।लेकिन क्या बांग्लादेश में मुसलमान नही मर रहे हे।बड़े बड़े मुस्लिम नेताओं और आर्मी के जनरल को मार दिया गया।लेकिन कोई ये नही बोल रहा हे की मुस्लिम भी मर रहे हे।