
उदयपुर। ख्वाजा अब्दुर्रउफ उर्फ़ मस्तान बाबा के चार रोज़ा उर्स का इख़तिताम कुल की फातिहा के साथ हो गया। कुल की रस्म इस बार शाम 5 बजे अदा की गई। इससे पहले दोपहर 3:30 बजे कुल की महफ़िल शुरू हुई जिसमें सूफियाना कलाम पेश किए गए। हज़ारों की तादाद में मौजूद अक़ीदतमंदों ने कुल की फातिहा में शिरकत की।

मस्तान बाबा ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी और साबिक़ा वज़ीर-ए-मर्कज़, सीएम इब्राहिम ने उर्स के मौक़े पर तमाम अक़ीदतमंदों को मुबारकबाद दी। उन्होंने मौजूद अक़ीदतमंदों को दरगाह कमेटी की तरफ़ से किये जा रहे कामों की तफ्सीलात भी दीं। कुल की महफ़िल के आखिर में कव्वालों ने मशहूर रंग “आज रंग है री मा रंग है री…” पेश किया। इसके बाद कुल की फातिहा हुई और आस्ताने पर कुल की रस्म अदा की गई।


जायरीनों ने कुल के छींटे लिए और अपनी मुरादें मांगी। दीवाना सरकार, कपासन के ट्रस्ट की जानिब से आस्ताने पर चादर पेश की गई।

कार्यवाहक सदर सज्जाद साबरी, ट्रस्ट के नायब सदर, सेकेट्री और तमाम ट्रस्ट के मेम्बरान ने उर्स के मौके पर सभी को मुबारकबाद पेश की।
About Author
You may also like
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
