रूस में बगावत : वागनर ग्रुप के लड़ाके रूस के रोस्तोव शहर में हुए दाखिल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वागनर ग्रुप की रोस्तोव शहर में हुई कार्रवाई के बाद देश को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि कुछ रूसी लोगों को आपराधिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बरगलाया गया है। येवगेनी प्रिगोज़िन का दावा है कि ये कोई सैनिक विद्रोह नहीं है। उन्होंने कहा कि बीती रात वागनर ग्रुप के लड़ाके यूक्रेन से सीमा पारकर रूस के रोस्तोव शहर में दाखिल हो गए। रूस की प्राइवेट आर्मी ‘वागनर ग्रुप’ के कथित तौर पर बाग़ी रुख़ अपना लेने के बाद राजधानी मॉस्को में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मॉस्को में सुरक्षा मज़बूत बनाने के लिए आतंकवाद रोधी उपाय किए गए हैं।
बीकानेर में दलित युवती का अंतिम संस्कार
राजस्थान में बीकानेर ज़िले के खाजूवाला में दलित युवती से कथित रेप के बाद हत्या मामले में तीन दिन बाद शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार हुआ. घटना के विरोध में शुक्रवार को खाजूवाला का बाज़ार भी बंद रहा।

पीएम मोदी अमरिका से मिस्र के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा समाप्त हो चुका है जिसके बाद वो मिस्र के दो दिवसीय दौरे के लिए राजधानी काहिरा के लिए निकल चुके हैं।
यूपी के मैनपुरी में पांच लोगों की हत्या

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ज़िले के थाना किशनी क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि परिवार के ही बड़े बेटे ने पूरी घटना को अंजाम दिया है।
मणिपुर हिंसा

मणिपुर में आगजनी की एक ताजा हिंसा के तहत उपद्रवियों ने शनिवार को राज्य सरकार के मंत्री एल सुसींद्रो मैतेई के घर पर एक निजी गोदाम और वहां खड़े वाहनों को आग लगा दी।
About Author
You may also like
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
