
नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और बीजेपी जिलाध्यक्ष पहली बार एक साथ मीडिया के सामने रखेंगे अपनी प्राथमिकताएं
नई जिम्मेदारियों के साथ शहर को क्या मिलेगी नई दिशा? स्वच्छता, पर्यटन, ट्रैफिक और बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा फोकस
यह प्रमुख सवाल तो होगा ही : भूखंड घोटाला सीधे निगम से जुड़ा है, एसओजी एएसपी और दलाल की गिरफ्तारी के बाद निगम क्या कार्रवाई कर रहा है
उदयपुर। उदयपुर नगर निगम में नई जिम्मेदारियां संभालने के बाद आज शहर के विकास और भविष्य के रोडमैप को लेकर महत्वपूर्ण दिन है। कुछ ही देर में नवनिर्वाचित महापौर (मेयर), उपमहापौर (डिप्टी मेयर) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिलाध्यक्ष संयुक्त रूप से एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं।
निर्वाचित होने के बाद संगठन और नगर निगम के शीर्ष नेतृत्व की यह पहली संयुक्त प्रेस वार्ता है। माना जा रहा है कि इस वार्ता में नया बोर्ड शहर के विकास की प्राथमिकताएं, आगामी प्रोजेक्ट्स, जनसमस्याओं के समाधान की कार्ययोजना और जनता से किए गए वादों को पूरा करने की रणनीति मीडिया के साथ साझा करेगा।
जन सरोकार की नई पहल: ‘सवाल शहरवासियों के, जवाब नए बोर्ड से’
जब भी कोई नया नेतृत्व कमान संभालता है, तो शहर की जनता को उससे बहुत उम्मीदें होती हैं। औपचारिक बयानों और भाषणों से आगे बढ़कर आमजन की वास्तविक चिंताओं को सामने लाना ही हमारी प्राथमिकता है।
यदि आप उदयपुर के निवासी हैं और नई नगर निगम टीम के सामने अपने वार्ड या शहर की बेहतरी से जुड़ा कोई ठोस सवाल रखना चाहते हैं, तो यह मौका सीधे अपनी बात पहुंचाने का है।
इन अहम मुद्दों पर आप पूछ सकते हैं अपने सवाल : शहर की बुनियादी सुविधाएं: टूटी सड़कों की मरम्मत, ड्रेनेज सिस्टम और मानसून के बाद बिगड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की क्या समय-सीमा होगी?
ट्रैफिक व पार्किंग का संकट: पुराने शहर और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बढ़ते ट्रैफिक जाम व पार्किंग की कमी से निपटने के लिए नए बोर्ड के पास क्या ठोस योजना है?
स्वच्छता और झील संरक्षण: झीलों की नगरी की पहचान को बनाए रखने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और सीवरेज सिस्टम को लेकर क्या नया बदलाव देखने को मिलेगा?
वार्ड स्तर पर जनसुनवाई: क्या आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पार्षदों और अधिकारियों की नियमित जनसुनवाई की कोई पारदर्शी व्यवस्था बनेगी?
पर्यटन और स्थानीय रोजगार: शहर के पर्यटन विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?
तुरंत भेजें अपने सवाल
प्रेस वार्ता शुरू होने में बहुत कम समय बाकी है। आप अपने सवाल हमें नीचे कमेंट बॉक्स में या इनबॉक्स में लिखकर तुरंत भेजें। हमारी टीम आपके इन महत्वपूर्ण सवालों को सीधे नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और जिलाध्यक्ष के सामने रखेगी और शहर के विकास पर उनका स्पष्ट पक्ष जानेगी।
About Author
You may also like
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
पर्दे के पीछे : 272 भूखंडों का सिंडिकेट और दो करोड़ का हफ्ता
