
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 25 अक्टूबर तक नेशनल डिसएबल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन उदयपुर में किया जाएगा। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। नारायण सेवा संस्थान इस आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था करेगा।
नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चैंपियनशिप दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से एक मंच प्रदान करने की पहल है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने पूर्व में भी तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था, और इस वर्ष भी दिव्यांगों को खेलों से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
गौरतलब है कि नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगजनों के लिए समय-समय पर स्विमिंग चैंपियनशिप, व्हीलचेयर चैंपियनशिप और ब्लाइंड क्रिकेट चैंपियनशिप जैसे आयोजन करता रहा है, जो उनकी शारीरिक क्षमता को नए आयाम देने का कार्य करता है।
About Author
You may also like
-
तारा संस्थान के वृद्धाश्रमों में गूंजा बाबा साहेब का संदेश, श्रद्धापूर्वक मनाई गई 135वीं जयंती
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन : पीएम मोदी बोले- यह सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है
-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण; प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे शुभारंभ
-
रफ़्तार के क्रूर खेल में थमी तीन सांसें : ट्रेलर ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरे
-
स्मृति शेष : आवाज़ की चंचलता का मौन आलाप