
उदयपुर। राजस्थान आजीविका ग्रामीण परिषद व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में किशोर-किशोरियों में आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ‘पहचान’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे बिना किसी जेंडर, रंग और शारीरिक बनावट के भेदभाव के आत्मविश्वास से अपने जीवन को आगे बढ़े और अपने सपनों को पूरा कर सकें।
‘पहचान’ कार्यक्रम को उदयपुर जिले के बड़गांव और कुराबड़ ब्लॉक में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत राजीविका के क्लस्टर स्तर पर 18 नवंबर से 27 नवंबर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक बड़गांव के पालड़ी स्थित सवेरा क्लस्टर व कविता के महाराणा प्रताप क्लस्टर में आयोजित किये गए है।
बड़गांव के लोसिंग स्थित रणभूमि सीएलएफ में प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 25 ग्राम संगठन सहायिका (वीओए) ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस प्रशिक्षण में यूनिसेफ द्वारा विकसित एसबीसी (सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन) टूल किट का उपयोग के साथ विभाग जागरूकता विषयों पर पोस्टर, क्यू कार्ड और गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को राजीविका के जिला कार्यक्रम अधिकारी ख्यालीलाल खटीक व यूनिसेफ के राज्य सलाहकार ज़मीर अनवर के मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा जिला एसबीसी समन्वयक श्रीमती याशी पालीवाल और उनकी टीम के सदस्य चंद्रकांता पालीवाल, केसर पालीवाल, लालूराम भील, अरविंद वर्मा, राजीविका की केडर प्रीति सोनी और हेमा गमेती आदि का योगदान रहा।
About Author
You may also like
राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ प्रथम ‘राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026’ से अलंकृत, मैसूर में आयोजित भव्य समारोह में मिला सम्मान
भारतीय भूगोल चिंतन को मिली नई ऊंचाई: ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स, इंडिया’ (NAGI) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उदयपुर के प्रख्यात विद्वान प्रो. पी. आर. व्यास
उदयपुर नगर निगम को कोर्ट से बड़ा झटका : टाउनहॉल स्थित हाथीवाला पार्किंग की 2.15 लाख की सिक्योरिटी राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के आदेश
जिला परिषद चुनाव के 47 वार्डों का सियासी विश्लेषण : सीधे मुकाबले और सामान्य सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त, तो त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय संघर्ष व एसटी आरक्षित वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी
