
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि राज्य की सभी 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा।
पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को संपन्न होगा। चुनाव नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव को लेकर आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इसमें 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिला मतदाता, और 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, लगभग 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, और 14 हजार 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता भी मतदाता सूची में हैं। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या लगभग 14 लाख है।
बता दें कि बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ महापर्व के बाद चुनाव कराने का अनुरोध किया था, ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान में शामिल हो सकें।
पिछले चुनाव की तुलना में, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान हुआ, दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर, और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोटिंग हुई थी। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।
About Author
You may also like
गुणवत्ता और नवाचार में हिंदुस्तान जिंक का डंका: CCQC 2026 में जीते 50 स्वर्ण पुरस्कार
उदयपुर ZRTI में डिजिटल क्रांति: क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक सीबीटी परीक्षा केंद्र शुरू
उदयपुर में पंचायती राज चुनाव 2026: जिला परिषद के 47 वार्डों और 19 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण तय
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने प्रत्याशियों को जारी किया कड़ा निर्देश, 28 सितंबर तक चुनाव खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य
लेंस की ज़ुबान : फ़्रेम में दर्ज मुस्कुराहटें, आंखों के सन्नाटे और कल-आज का फ़र्क़
