
उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटल कारोबारियों को 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अभियुक्त अपने ही पूर्व व्यावसायिक पार्टनर को एनडीपीएस एक्ट में फंसाकर जेल भिजवाने की साजिश रच रहे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में एएसपी उमेश ओझा और नगर पूर्व के सीओ छगन पुरोहित की देखरेख में थानाधिकारी रतन सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को माली कॉलोनी, न्यू रोड से मोटरसाइकिल पर जा रहे नितिन कुमार (निवासी सूरजपोल) और हितेश कुमार (निवासी पाली, हाल उदयपुर) को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 10 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि नितिन कुमार ने करीब पांच माह पहले टेकरी निवासी जयराम गुर्जर के साथ जयपुर और उदयपुर में होटल व्यवसाय शुरू किया था। दोनों ने बराबर निवेश किया, लेकिन कुछ माह पूर्व जयराम ने नितिन को जयपुर स्थित होटल से अलग कर दिया और निवेश की राशि भी वापस नहीं की। इसी रंजिश में नितिन ने हितेश के साथ मिलकर जयराम को एनडीपीएस मामले में फंसाने की साजिश रची। दोनों ने रणकपुर निवासी रघुनाथ चौधरी से एमडीएमए खरीदा और उसे जयराम की कार में रखने की तैयारी कर रहे थे।
हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों से विस्तृत पूछताछ और आगे की जांच जारी है।
डबोक एटीएम लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। डबोक थाना पुलिस ने एसबीआई एटीएम लूटकांड (2022) के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गणेश पुत्र हमीराराम निवासी खेतड़ी मोड़, नीमकाथाना (सीकर) के रूप में हुई है।
थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 12 नवंबर 2022 को बदमाशों ने डबोक स्थित एसबीआई एटीएम पर धावा बोलकर सुरक्षा गार्ड के हाथ-पांव बांध दिए थे और एटीएम लूट ले गए थे।
इस प्रकरण में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। गणेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
About Author
You may also like
दस मिनट में बच्चे का शव निकाला, जवाबदेही गहरे पानी में डूबी : केशव नगर में खाली प्लॉट में भरे पानी में हादसा, प्रशासन पर उठे सवाल
राजस्थान में निकाय चुनावों का बिगुल, दो चरण में हाेंगे : 309 निकायों में 9 व 11 सितं. को मतदान, 14 सितं. को रिजल्ट आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू
आचार संहिता से ठीक पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 RAS अधिकारियों के तबादले, उदयपुर विकास प्राधिकरण को मिलीं नई उपायुक्त
मेवाड़ में 155 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन: कविराव परिवार की हवेली पर मोखाण पधारे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
हिंदुस्तान जिंक ने छुई क्लीन एनर्जी में नई ऊंचाई: कुल बिजली खपत में रिन्यूएबल ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़कर 22 प्रतिशत पहुंची, पर्यावरण संरक्षण को मिला संबल
