
उदयपुर। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के एनसीसी की तीनों विंग आर्मी, नेवी एवं एयर फोर्स के कैडेट्स एवं पूर्व सैनिकों द्वारा शुक्रवार को सेना के प्रति सम्मान एवं पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों एवं परिजनों के कल्याणार्थ स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग देने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों व प्रबुद्धजनों ने स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल के.एस.भाटी (से.नि.) ने आमजन से आह्वान किया है कि इस पुनीत कार्य में उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग (दान) देकर सशस्त्र सेनाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता अभिव्यक्त कर सकते है। यह आर्थिक सहयोग (दान) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उदयपुर के नाम चैक अथवा डीडी या विभाग के क्यूआर कोड के माध्यम से भी कर सकते है। उन्होंने बताया कि शनिवार 7 दिसंबर को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
About Author
You may also like
उदयपुर फाइल्स’ का सियासी जिन्न फिर बाहर : आरोपी विशाल गुर्जर को धोखाधड़ी केस में जमानत, AI वीडियो मामले पर टिकी निगाहें
उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी में टिकटों पर अंदरूनी महाभारत, पर्यवेक्षकों के पैनल दरकिनार, दफ्तर से फोन पर मंगवाई जा रही दावेदारी, कार्यकर्ताओं में उबाल
जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी का पुरजोश आग़ाज़ : नारों से गूंजा अंजुमन चौक, सैफ़-ए-मिल्लत ने सीरत-ए-मुस्तफ़ा पर डाली रौशनी
उदयपुर में राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन का संभागीय अधिवेशन संपन्न: कर्मचारी हितों और संगठन मजबूती का लिया संकल्प
पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली ने खुद को चुनावी दौड़ से अलग कर पेश किया बड़प्पन, 2 से 4 बार पार्षद रहे नेताओं में मची टिकट की होड़
