
डूंगरपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये अनिल कछवाहा अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग, जिला डूंगरपुर को परिवादी से 2 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की डूंगरपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि जल-जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत करवाये गये कार्यों के करीब 2 करोड 50 लाख रुपये के बकाया बिलों को पास करने की एवज में आरोपी अनिल कछवाहा अधीक्षण अभियंता द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की डूंगरपुर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम पुलिस निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी अनिल कछवाहा अधीक्षण अभियंता को परिवादी से 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी अधीक्षण अभियंता द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 1 लाख रुपये रिश्वत के रूप में वसूल किये जा चुके हैं।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
About Author
You may also like
राखी पर डाक विभाग की विशेष पहल : उदयपुर मंडल ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजीं 2000 राखियां, रविवार को भी खुले रहे डाकघर
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
मुस्लिम बस्तियों पर कथित आपत्तिजनक बयान का मामला : वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने उदयपुर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा ने 6 सीटों पर ठोकी दावेदारी, वार्ड 31 से मुस्कान राही और वार्ड 32 से निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा उम्मीदवार घोषित
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
