
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई है। एनडीए खेमे में सीट बंटवारे को लेकर तनातनी जारी है। सूत्रों के अनुसार, एलजेपी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की पार्टी से संपर्क साधकर नई राजनीतिक चुनौती दी है। यह कदम एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर दबाव बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि चिराग पासवान 25-30 सीटों पर अपनी मांग पर अड़े हैं। बिहार बीजेपी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान लगातार सहयोगी दलों के साथ बैठकें कर रहे हैं और माना जा रहा है कि एनडीए अगले एक-दो दिन में सीट बंटवारे का ऐलान कर सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि चिराग पासवान का यह कदम राज्य में सियासी माहौल को गरमा देगा। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी चिराग ने एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ा था, जिससे जेडीयू को नुकसान पहुंचा था। इस बार भी एलजेपी (आर) के अलग राह अपनाने के संकेत से एनडीए को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
About Author
You may also like
राजस्थान : इस्लामपुर गांव का नाम बचाने सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा
जयपुर में बड़ा हंगामा : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को युवकों ने जड़े थप्पड़, समर्थकों ने हमलावरों को पीटा, 6 पुलिस हिरासत में
राजस्थान की बड़ी सुर्खियां: जयपुर, बाड़मेर और बीकानेर में विपक्ष व संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, झुंझुनूं में नाम बदलने पर बवाल और बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा
दुनिया के लिए अच्छी खबर : अमेरिका और ईरान के बीच ‘शांति समझौते’ पर सहमति; इसी शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होंगे हस्ताक्षर
खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह से भारी हादसा: पटरी पर उतरे यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत
