
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 5 दिन पूरे कर चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई के आंकड़े उत्साहजनक नहीं हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन केवल 3 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि चौथे दिन की कमाई 7.75 करोड़ रुपये से आधी है। पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़, दूसरे दिन 5.5 करोड़, तीसरे दिन 7.5 करोड़ और चौथे दिन 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस तरह, 5 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 33 करोड़ रुपये रही।
फिल्म का अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन भी फीका रहा। रिलीज के पहले चार दिनों में दुनियाभर से फिल्म ने सिर्फ 42 करोड़ रुपये कमाए हैं। कथित तौर पर फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये है, ऐसे में इस रफ्तार से कमाई करना बजट पार करना मुश्किल बना रहा है।
फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म किस तरह का प्रदर्शन करती है।
About Author
You may also like
मेवाड़ की परंपरा से महका कोटा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना
कुदरत का खौफनाक करिश्मा : बरेली में आंधी के साथ 50 फीट हवा में उड़ा शख्स, 100 फीट दूर खेत में गिरा
प्रतापगढ़ : बलात्कार के मामले में मदद के नाम पर मांगी रिश्वत, ACB ने थानाधिकारी को 2.87 लाख रुपयों के साथ दबोचा
बचपन पर बदनामी का दाग : सूरत की कपड़ा फैक्ट्री से मुक्त हुए उदयपुर अंचल के 91 नन्हें बाल मजदूर, चंद रुपयों के लिए ढो रहे थे जिम्मेदारियों का बोझ
सीबीएसई 12वीं बोर्ड में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का डंका, अश्विन अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप, 8 छात्राओं के आए 100 में से 100 अंक
