
उदयपुर। नाथद्वारा निवासी स्वर्गीय जितेंद्र कुमावत की हाल ही में नेशनल हाईवे पर लापरवाही के कारण हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु से पूरा फोटोग्राफर समुदाय शोकाकुल है। इस दर्दनाक घटना के बाद उदयपुर पोस्ट प्रोडक्शन वेलफेयर प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन ने दिवंगत जितेंद्र कुमावत के परिवार के समर्थन में कदम उठाया।
आज उदयपुर के समोर बाग स्थित नाथद्वारा विधायक और महाराज साहब श्री विश्वराज सिंह जी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने मांग की कि दिवंगत जितेंद्र कुमावत की धर्मपत्नी, जो इस हादसे के सदमे और उपचार के दौर से गुजर रही हैं, और उनके दो छोटे पुत्रों के भरण-पोषण के लिए सरकार या विधायक कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
ज्ञापन के दौरान संगठन के संरक्षक एसपी चौहान, अध्यक्ष गजेंद्र लोहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल कुमावत, उपाध्यक्ष गणपत सालवी, सचिव राकेश मेघवाल, सह सचिव तरुण सालवी, संगठन मंत्री घनश्याम प्रजापत, ग्रामीण अध्यक्ष ओम प्रकाश शौर्य, और अन्य सदस्यों जैसे ललित आमेटा, प्रकाश रेगर, हरीश लालवानी आदि ने दिवंगत परिवार को जल्द सहायता दिलाने की अपील की।
यह हादसा नेशनल हाईवे प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करता है और इस पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। फोटोग्राफर समुदाय ने इस घटना को लेकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
About Author
You may also like
सराहनीय कदम पर रोजी-रोटी का संकट : पुलिस साए में हटा मुखर्जी चौक का सब्जी बाजार, विस्थापन नीति पर उठे सवाल
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
जब न्याय की सीढ़ियां लाचारी से भारी हो गईं : बुजुर्ग महिला का दर्द देख पिघला एसपी डॉ. अमृता दुहन का दिल, बुजुर्गों व दिव्यांगों को नहीं चढ़नी पड़ेंगी सीढ़ियां
पूर्व न्यायाधीश जेके रांका ने किया ‘सेवा महातीर्थ’ का अवलोकन, नारायण सेवा संस्थान के कार्यों को बताया अनुकरणीय
दौसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 21 घायल
