
संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाने में संसद एवं राज्य विधान मण्डलों के योगदान पर देंगे सम्बोधन
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को पटना जाएंगे। श्री देवनानी बिहार विधान सभा, पटना में आयोजित होने वाले दो दिवसीय 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विधान सभा अध्यक्ष देवनानी 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाये रखने में संसद एवं राज्य विधानमण्डलों के योगदान विषय पर विधानमण्डलों के प्रतिनिधिगण को सम्बोधित करेंगे।
विधान सभा अध्यक्ष देवनानी पटना में सम्मेलन में भाग लेने के बाद नालंदा, बोधगया और गया भी जाएंगे। श्री देवनानी बोधगया में महाबोधी मंदिर और गया में विष्णुपाद मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। श्री देवनानी का बुधवार रात्रि को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।
About Author
You may also like
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ नारायण सेवा संस्थान में शिव कथा का विराम
भगीरथ की तपस्या से सीखें धैर्य और लोकसेवा का संकल्प: प्रशांत अग्रवाल
स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स–2026 : दिवंगत महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ की स्मृति में दिए गए प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान
मेवाड़ के लाडले डॉ. पलाश कुमावत का जर्मनी से PhD कर उदयपुर लौटने पर भव्य स्वागत
