विधान सभा स्‍पीकर 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलन में राजस्‍थान का प्रतिनिधित्‍व करने पटना जायेंगे

संवैधानिक मूल्‍यों को सशक्‍त बनाने में संसद एवं राज्‍य विधान मण्‍डलों के योगदान पर देंगे सम्‍बोधन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को पटना जाएंगे। श्री देवनानी बिहार विधान सभा, पटना में आयोजित होने वाले दो दिवसीय 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलन में राजस्‍थान का प्रतिनिधित्‍व करेंगे।

विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलन में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर संवैधानिक मूल्‍यों को सशक्‍त बनाये रखने में संसद एवं राज्‍य विधानमण्डलों के योगदान विषय पर विधानमण्‍डलों के प्रतिनिधिगण को सम्‍बोधित करेंगे।

विधान सभा अध्‍यक्ष  देवनानी पटना में सम्‍मेलन में भाग लेने के बाद नालंदा, बोधगया और गया भी जाएंगे। श्री देवनानी बोधगया में महाबोधी मंदिर और गया में विष्‍णुपाद मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। श्री देवनानी का बुधवार रात्रि को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

(Visited 23 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply