
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर संगम में डुबकी लगाई। भगवा वस्त्रों में सजे मोदी ने हाथ और गले में रुद्राक्ष की मालाएं पहन रखी थीं। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने अकेले ही पवित्र संगम में स्नान किया और फिर सूर्य पूजा की। मोदी ने गंगा पूजन भी किया, जिसमें उन्होंने मां गंगा को दूध अर्पित किया और साड़ी चढ़ाई।

स्नान और पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए लिखा, “महाकुंभ में आज पवित्र संगम में डुबकी लगाकर मैं भी करोड़ों लोगों की तरह धन्य हुआ। मां गंगा सभी को असीम शांति, बुद्धि, सौहार्द और अच्छा स्वास्थ्य दें।”

मोदी के संगम स्नान के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे। पूजा के बाद, पीएम मोदी बोट से अरैल घाट गए और फिर दिल्ली लौटने के लिए रवाना हो गए।
About Author
You may also like
कुमावत समाज ने की प्रतिनिधित्व की मांग : बीजेपी से 18 और कांग्रेस से 7 उम्मीदवारों का पैनल प्रस्तुत कर मांगा प्रतिनिधित्व
उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया संशोधित आदेश, RO-ARO की नियुक्ति और नामांकन कक्ष तय
उदयपुर निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने तय किए 5 नामांकन केंद्र, वार्ड स्तर पर अधिवक्ताओं को सौंपी विधिक सहायता की जिम्मेदारी
कुमावत समाज 30 अगस्त को करेगा 80 वरिष्ठ धरोहरों का अभिनंदन : श्रमजीवी कॉलेज ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह
उदयपुर में जश्न-ए-विलादत का रूहानी समां : सरकार की आमद मरहबा’ की सदाओं के साथ शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
