
उदयपुर | खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के तत्वावधान में माइन सेफ्टी एसोसिएशन, उदयपुर क्षेत्र द्वारा 49वें खान सुरक्षा सप्ताह, वर्ष 2025 के आयोजन हेतु पहली एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन जावर माइंस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बैठक में खान सुरक्षा निदेशक बी. दयासागर, उपनिदेशक विशाल गोयल, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के आईबीयू हेड राम मुरारी सहित विभिन्न संगठित व असंगठित खदानों के 55 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

महत्वपूर्ण बिंदु:
- खनन सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में असंगठित खदानों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर।
- महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता।
- खान सुरक्षा सप्ताह को व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर चर्चा।
बैठक में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें उदयपुर सीमेंट लिमिटेड, जे. के. सीमेंट, इंडिया सीमेंट, राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स, वंडर सीमेंट, बिरला सीमेंट, आर. के. मार्बल, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत कई अन्य शामिल थे।
आगामी कार्यक्रम:
- नवंबर 2025: फ्लैग-ऑफ सेरेमनी से होगी शुरुआत।
- माइंस इंस्पेक्शन, ट्रेड टेस्ट एवं फर्स्ट ऐड प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
- दिसंबर 2025: समापन समारोह का आयोजन।
बैठक के अंत में राम मुरारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और खान सुरक्षा को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
About Author
You may also like
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
सिनेमा का एक युग और गुलाम-ए-मुस्तफा की वह खामोश गूंज
