
जयपुर। जिले में सांगानेर क्षेत्र में सिद्धार्थ सिंह नामक युवक द्वारा वीर तेजाजी मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशे में था और मानसिक तनाव के कारण यह कृत्य कर बैठा।
कैसे पकड़ा गया सिद्धार्थ सिंह?
डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम के अनुसार, सिद्धार्थ सिंह बीकानेर का रहने वाला है और फिलहाल जयपुर के राजापार्क में रह रहा था। वह ‘तमस कैफे’ नाम से एक रेस्टोरेंट चलाता है, जो आर्थिक तंगी के कारण घाटे में चल रहा था। शुक्रवार रात वह एक होटल में पार्टी के दौरान नशे में था और लौटते वक्त मंदिर के सामने रुका। इस दौरान उसने मूर्ति को नुकसान पहुंचाया।
पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और टोंक रोड स्थित होटल इंटरकॉन्टिनेंटल से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सिद्धार्थ सिंह ने स्वीकार किया कि उसने गलती की और उसे इसका पछतावा है।
शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टोंक रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और 20 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया। प्रशासन और समाज के गणमान्य लोगों ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सिद्धार्थ सिंह पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन समाज में शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। आम जनता से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें।
About Author
You may also like
उदयपुर: एसीबी का बड़ा धमाका, संयुक्त निदेशक के लिए 30,000 रुपये की घूस लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी मौके से फरार
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
