लद्दाख के राज्यपाल ने प्रदान किया विश्व रिकार्ड का प्रमाणपत्र, उदयपुर के लिए गौरव की बात

उदयपुर। उदयपुर के अर्थ ग्रुप के सीईओ और सीएमडी डॉ. अरविंदर सिंह ने अपनी पहले से ही उल्लेखनीय उपलब्धियों की सूची में एक और प्रभावशाली रिकॉर्ड जोड़ा है। डॉ. सिंह ने हाल ही में 80 प्रतिशत विकलांगता के साथ क्वाड बाइक पर लेह लद्दाख के खतरनाक खारदुंगला दर्रे को पार करके विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।


इस साहसी और चुनौतीपूर्ण प्रयास से उन्होंने ऐसा करने वाले पहले और एकमात्र शारीरिक रूप से 80 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति के रूप में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में अपना नाम दर्ज कराया। यह जगह कड़ाके की ठंड, दुर्गम पहाड़ियों तथा ऑक्सीजन की कमी के कारण चुनौती पूर्ण मानी जाती है।
दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल शिखर में शामिल इस चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए लद्दाख के ले. राज्यपाल डॉ. बी.डी. मिश्रा ने डॉ. सिंह को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया और ट्वीट कर बधाई भी दी।
उन्हें लेह, लद्दाख में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पी.डी. नित्या, चीफ एक्जीक्यूटिव काउंसलर ताशी ग्यालसन, एक्जीक्यूटिव काउंसलर, गुलाम मेहदी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. नूरज़िन अंगमो ने बधाई दी।
About Author
You may also like
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान की एकमात्र राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा को किया सम्मानित
जावर माइंस में हरित खनन और पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान : मोचिया से बलारिया तक चला पौधारोपण, भारतीय खान ब्यूरो के दल ने परखे सुरक्षा व संरक्षण के मानक
दिल्ली के इंदिरा भवन से मेवाड़ तक सियासी भूचाल : डॉ. दिव्यानी कटारा ने बिना नाम लिए कांग्रेस के किस महिला विरोधी चेहरे पर साधा निशाना?
