
उदयपुर। जिले में सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी की जा रही है ताकि देश की एकता और अखंडता को क्षति पहुँचाने वाले किसी भी प्रयास को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली टिप्पणियां करना, अफवाहें फैलाना अथवा भड़काऊ पोस्ट करना गंभीर दंडनीय अपराध है। ऐसे कृत्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उदयपुर पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नजर आता है या कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला पुलिस कंट्रोल रूम, उदयपुर को दें।
पुलिस ने लोगों से सतर्कता बरतने और अफवाहों से बचने का आग्रह करते हुए कहा है —“सावधान रहें, सुरक्षित रहें। उदयपुर पुलिस आपके साथ है।”
About Author
You may also like
नौतपा शुरू: भीषण गर्मी में आयुर्वेद के नियमों से रखें सेहत का ख्याल, वरिष्ठ आयुर्वेद अधिकारी डॉ. औदीच्य ने दिए खास टिप्स
गुजरात में घोटाले के उदयपुर से जुड़े तार : 100 करोड़ के घोटाले का आरोपी ठगी की कमाई से उदयपुर में बनाना चाहता था रिजॉर्ट, कांग्रेस नेता समेत 2 गिरफ्तार
सादगी की मिसाल : उदयपुर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, PM की अपील पर 14 की जगह सिर्फ 4 गाड़ियों के काफिले में चले
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : उदयपुर संभाग से 8 हजार लोग दिल्ली रवाना, लाल किला मैदान में जुटेगा देश का जनजातीय समाज
उदयपुर में छिपकर रह रहा था शातिर ठग : AI से फर्जी ID बना मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिलाओं को ठगने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार
