
उदयपुर| नारायण सेवा संस्थान का नारायण कृत्रिम अंग माप शिविर, विश्वेश्वरापुरम के बी.अरासोजी रॉय कल्याण मंटप्पा में सम्पन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन कर्नाटक सरकार के युवा अधिकारिता और खेल मंत्री बी. नागेंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग की सेवा में नारायण सेवा संस्थान के प्रयास अतुलनीय हैं। उन्होंने इन सेवाओं में अपनी सरकार की ओर से सहयोग का विश्वास दिलाया। उन्होंने बैंगलोर में नारायण सेवा केंद्र की स्थापना और अपने विधानसभा क्षेत्र बल्लारी में निःशुल्क सेवा शिविरों की घोषणा की।

शिविर में जनरल मोटर्स के निदेशक अमित पटेल और बैंगलोर के उद्योगपति गणपत जी सहित अनेक गणमान्य शामिल थे। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि जैन आचार्य श्री विमल सागर महाराज ने कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर आशीर्वाद दिया और समाज की समर्पित सेवा के लिए संस्थान की प्रशंसा की। शिविर में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश से दिव्यांग जन शामिल हुए। शिविर से 400 विकलांग व्यक्तियों को लाभ मिला| अतिथियों का स्वागत जनसम्पर्क अधिकारी भगवान प्रसाद गौड़ ने किया|

विशेषज्ञ डॉक्टरों की 15 सदस्य टीम ने प्रत्येक प्रतिभागी का कृत्रिम अंग के लिए माप लिए। कार्यक्रम की शुरुआत आशा और प्रगति के प्रतीक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। शिविर का संचालन रजत गौड़ ने किया, शाखा प्रमुख विनोद जैन ने आभार व्यक्त किया।
About Author
You may also like
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि : एक ही किडनी और दुर्लभ जन्मजात विकृति (MRKH सिंड्रोम) से पीड़ित 18 वर्षीय युवती की सफल सर्जरी
उदयपुर में 30 नवंबर को धूमधाम से होगा 41 जोड़ों का सामूहिक तुलसी विवाह समारोह
उदयपुर के नेलेश्वर बालाजी मंदिर में अनुष्ठान व हवन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न : माँ शारदा आर्य समिति के सानिध्य में दी गईं आहुतियां
गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 43वें वार्षिक सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित : 14 मार्च 2027 को आयोजित होगा समारोह
